बुद्धं शरणं गच्छामि का अर्थ – त्रिशरण मंत्र का पूरा महत्व, लाभ और सही उच्चारण
परिचय (Introduction):
बुद्धं शरणं गच्छामि का अर्थ समझने से पहले सभी साधकों को मेरा सप्रेम नमस्कार।
आज आपलोगों के सामने में “आनापानसति ध्यान विधि” के जनक और भगवान विष्णु के नौवें अवतार “गौतम बुद्ध’ के द्वारा दिए गये तीन शक्तिशाली मंत्रों- “बुद्ध शरणं गच्छामि, “धम्मं शरणं गच्छामि “और “संघं शरणं गच्छामि” के बारे में विस्तार से जानकारी देने का कोशिष कर रहा हूँ। मुझे उम्मीद है, आपलोग इसे पसंद करेंगे और इसका अनुसरण करके आप भी “बुद्ध” बनने की कोशिष करेंगे ।
आज हम भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए त्रिशरण मंत्र—
“बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि”
का सही अर्थ, महत्व, वैज्ञानिक लाभ और जीवन में इनके वास्तविक प्रयोग को गहराई से समझेंगे।
मानव जीवन का उद्देश्य केवल जीना नहीं, बल्कि सत्य का दर्शन करना है।
बुद्ध ने इसी सत्य को तीन शरणों—बुद्धम्, धम्मम् और संघम्—में समाहित किया,
जो मनुष्य को आध्यात्मिक जागरण की पूर्ण अवस्था तक ले जाते हैं।
(1) बुद्धं शरणं गच्छामि का अर्थ (Buddham Sharanam Gachchhami Meaning)
बुद्धं शरणं गच्छामि का अर्थ समझने के लिए… अब आइए हम, “बुद्ध” का वास्तविक अर्थ समझते हैं।
बुद्ध = जागृत चेतना वाला व्यक्ति – ज्ञान के प्रकाश से पूर्ण प्रकाशित व्यक्ति = Enlightened Being
बुद्धं शरणं गच्छामि में तीन शब्द हैं-
(a) बुद्धं (Buddham) = Enlightenment (ज्ञानोदय) = ज्ञान का उदय होना = भीतर प्रकाश का प्रकट होना यानि आत्मिक जागरण = परम ज्ञान को प्राप्त करना। यहाँ बुद्धं, बुद्धि और आत्मज्ञान से बना है।
अतः बुद्धं शरणं गच्छामि का अर्थ हुआ:
मैं ज्ञान की खोज में जाता हूँ।
मैं भीतर उठने वाले प्रकाश, शांति और जागरण को अपनाता हूँ।
बुद्ध = वह जो जाग चुका है — Enlightened Being
अर्थात्, “बुद्ध” का मतलब, ऐसा व्यक्ति जिसकी चेतना पूर्ण रूप से जागृत हो गई हो, उसके शरण में जाने की बात कही गई है।
अर्थात्, “मैं जागृति, ज्ञान, शांति, करुणा, विवेक और ध्यान के मार्ग की ओर जाता हूँ।”
मैं उन गुणों- शांति, करुणा, विवेक और ध्यान को अपनाता हूँ जिनसे ज्ञान प्राप्त होता है। हमें–
(i) Enlightenment (बुद्ध / प्रबुद्ध का आश्रय लेना है)
(ii) जीवन के अनुभवशील गुरु से सिखना है
(iii) अपना अन्तर्मन शुद्ध करना है
(iv) सही जीवन-दृष्टि अपनाना है और
(v) आध्यात्मिक परिपक्वता की ओर बढ़ना है।
गहरे आध्यात्मिक अर्थ
हम अपनी भौतिक आँखों से केवल दृश्य संसार को देखते हैं।
परंतु अदृश्य, सूक्ष्म और ऊर्जा-स्तर की समझ तब आती है जब
व्यक्ति ध्यान के माध्यम से अपने भीतर की यात्रा करता है।
बुद्ध ने इसे Enlightenment = पूर्ण ज्ञान कहा।
ध्यान के द्वारा —
✔ सूक्ष्म शरीर सक्रिय होता है
✔ चेतना विस्तार पाती है
✔ व्यक्ति दृश्य और अदृश्य दोनों लोकों का अनुभव करता है
✔ Life की वास्तविकता स्पष्ट हो जाती है
उदाहरण (Example)
बुद्धं शरणं गच्छामि का अर्थ समझने के लिए… मनुष्य के ‘दृश्य–अदृश्य’ अस्तित्व को समझना ज़रूरी है ।
(2) धम्मं शरणं गच्छामि का अर्थ
बुद्धं शरणं गच्छामि का अर्थ समझने के लिए… अब हम समझते हैं ‘धम्म’ क्या है?
यहाँ पर धम्मं का हिन्दी शब्द “धर्म” से है। लेकिन धर्म (धम्म) का मतलब पूजा न समझें । धम्म (धर्म) = सत्य, सही आचरण, सही समझ और सही कर्म को समझें।
क्या करें और क्या न करें, क्या सही है और क्या गलत है, क्या उचित और क्या अनुचित है इत्यादि इन सारे ज्ञानों को पाकर सही दिशा में इनका अनुसरण करते हुए जीवन जीना ही धर्म (धम्म) है।
यानि सत्य आचरण और समझ के साथ सत्य कर्म का अनुसरण ही धर्म है। धम्म का अर्थ “सत्य”, “धर्म”, नीति” या “जीवन का सही रास्ता” है।
धम्म का तात्पर्य केवल कर्मकांडों से नहीं, बल्कि एक अनुशासित, नैतिक और सचेत जीवन जीने के तरिके से है।
जबतक हम enlightened न हो जाएँ तब तक यह नहीं समझ सकते कि धर्म (धम्म) क्या है और अधर्म क्या है। “
सही कार्य को सही तरीके से करना ही धम्म है (Doing right thing in the right manner is dharma”). जब हमलोग बुद्ध (enlightened) बन जाएंगे तो ही सही कर्म कर पाएंगे और बुद्ध बने बिना तो धर्म है ही नहीं।
अध्यात्मिकता में प्रवेश करने के पहले हमलोग धर्म को अच्छी तरह से नहीं जानते क्योंकि हमारा मन अशांत, बुद्धि अपरिपक्व और विचार निर्मल नहीं होते।
जैसे ही हम अध्यात्मिकता में प्रवेश कर जाते हैं तो हमारा मन और बुद्धि दोनों परिपक्व हो जाता है और तब जीवन को हम और अच्छे ढंग से समझने लगते हैं। Correct understanding + correct action = Dhamma.
धम्म का व्यावहारिक रूप – अष्टांगिक मार्ग
बुद्ध का अष्टांगिक मार्ग ही धम्म का आधार है—
(ⅰ) Right view (सम्यक दृष्टि), सम्यक = सही
(ii) Right Intention (सम्यक संकल्प)
(iii) Right Speech (सम्यक वाणि)
(iv) Right conduct or right action (सम्यक कर्म)
(v) Right way of earning / Right Livelihood (सम्यक आजीविका)
(vi) Right Effort (सम्यक प्रयास)
(vii) Right Concentration (सम्यक स्मृति)
(viii) Right Meditation/Samadhi (सम्यक समाधि)
इन आठों मार्गों का पालन =
तनाव का अंत + भ्रम का अंत + मानसिक शांति का आरंभ।
धर्म के ये सारे मार्ग दुःख, भ्रम, तनाव और मानसिक उलझनों को दूर करते हैं। । तो सारांश में हम कह सकते कि गौतम बुद्ध के आष्टांगिक मार्ग को जीवन में उतारना ही “धम्मं शरणं गच्छामि” है।
(3) संघं शरणं गच्छामि का अर्थ
बुद्धं शरणं गच्छामि का अर्थ समझने के लिए… अब हम समझेंगे ‘संघ’ क्या है?
संघं शरणं गच्छामि का अर्थ है- ” में सज्जनों और साधकों की संगति में शरण लेता हूँ। ” प्रबुद्ध व्यक्तियों (enlightened persons) का एकत्रित समूह ही “संघ” कहलाता है।”
संघ एक ऐसा केन्द्र (Centre) है जहाँ धम्म/ धर्म की शिक्षाएँ और उनका अभ्यास सभी साधारण लोगों – गृहस्थों से लेकर साधकों तक के लिए उपलब्ध होता है।
यह वह स्थान है जहाँ enlightened (प्रबुद्ध) गुरु और साधक मिलकर सत्य और सही आचरण का मार्ग सिखाते हैं।
यानि साधारण भाषा में कहें तो यह सत्संग का स्थान है जहाँ पर ज्ञान का आदान-प्रदान होता है।
इन्लाइटेनमेंट (Enlightenment) के बाद व्यक्ति संघ से दूर नहीं रह सकता यानि जब कोई याक्ति प्रबुद्ध (enlightened) हो जाता है, तो वह अपने ज्ञान को दूसरों से छुपा नहीं सकता।
उसे चाहिए कि वह–
(a) दूसरों को सही दिशा दे
(b) अज्ञानियों को धम्म/धर्म का मार्ग सिखाए
(c) उनके अध्यात्मिक विकास में योगदान दे। संघ क्यों आवश्यक है! (Why Sangha is necessary?)-
क्योंकि– (i) सभी सही, जागरूक और प्रबुद्ध लोग मिलकर समाज में सही चेतना और मार्गदर्शन स्थापित कर सकते हैं।
(ii) सभी अज्ञान व्यक्ति संघ की शरण लेकर सही ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।
इसलिए Sangham sharanam Gachchhami का अर्थ है:
” हम ज्ञानवान साधकों, शिक्षकों और बुद्ध मार्ग के अनुयायियों के समूह/संघ की शरण में जाते हैं।” संघ क्या है?
(What is Sangha ?) – संघ एक ऐसा समुदाय है, बड़ा हो या छोटा, जिसमें शामिल होते हैं-
(a) बुद्ध मार्ग के साधक
(b) बुद्ध के सहायक
(c) घ्यानि लोग
(d) जो धम्म/धर्म का अभ्यास और प्रसार करते हैं।
इस समूह में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता बल्कि सभी समान होते हैं। यहाँ अहंकार (Ego) का कोई अस्तित्व नहीं होता है।
बुद्ध के तीन मंत्र और विज्ञान (Three mantra of Buddha & Science):-
बुद्ध के तीनों मंत्रों – बुद्धं , धम्मं , संघमं शरणं गच्छामि – को आइये अब विज्ञान के माध्यम से समझते हैं –
बुद्ध के तीन मंत्र और विज्ञान (Science Behind Three Refuges)
✔ बुद्धं शरणं गच्छामि — Mind Development
विज्ञान कहता है—ध्यान करने से
Amygdala छोटा होता है → भय, क्रोध, तनाव कम
Prefrontal Cortex मजबूत → निर्णय क्षमता तेज
Gray Matter बढ़ता है → इससे समझ गहरी और जागरूकता बढ़ती है।
सिधे शब्दों में Gray matter = Brain (मस्तिष्क) का Control Centre समझें। यहीं से हमारे जीवन के अधिकांश मानसिक और भावनात्मक निर्णय लिये जाते हैं।
इसे ग्रे मैटर इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका रंग हल्का भूरा (Gray) दिखाई देता है।
अगर पर्याप्त मात्रा में यह हमारे मस्तिष्क में होता है तो इससे समझ और जागरूकता बढती है।
→ विज्ञान कहता है कि ध्यान मन को प्रकाशमान बनाता है।
→ बुद्ध ने इसे ज्ञानोदय कहा ।
→ यानि बुद्ध की शरण लेना = अपने दिमाग को वैज्ञानिक तरीके से विकसित करना ।
- नोट :- दिमाग के अंदर स्थित बादाम के आकार (Almond-shaped) का एक छोटा सा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा, जो मुख्य रूप से भावनाओं (emotions) को नियंत्रित करता है, उसे एमिग्डाला(Amygdala) कहते हैं।
✔ धम्मं शरणं गच्छामि — Right Actions
सत्य, सही कार्य, सही तरीका वैज्ञानिक संबंध: –
(a) प्रकृति “Cause and Effect ” पर चलती है यानि कारण सही तो परिणाम सही।
( b) धम्म” भी कहता है – “Doing the right thing in the right manner.
(c) नैतिक जीवन और सत्कर्म ये तनाव हार्मोन घटाते हैं, सेरोटोनिन (Serotonin) बढ़ाते हैं यानि खुशी और स्थिरता बढ़ता है
→ विज्ञान और धम्म दोनों कहते हैं – सही कार्य + सही इरादा = मानसिक स्वास्थ्य + सही परिणाम । यानि धम्म की शरण = प्रकृति और मन के वैज्ञानिक नियमों के साथ जीवन जीना ।
✔ संघं शरणं गच्छामि — Positive Environment
सकारात्मक, जागरूक समुदाय की शरण वैज्ञानिक सम्बन्ध-
(a) Social Psychology कहती है कि सही लोगों की संगति आदतें बदलती हैं।
(b) समूह ध्यान (Group Meditation) में brain waves, synchronize होने लगती हैं।
(C) MIT शोध बताता है कि अच्छे समूह में रहने से तनाव 40% कम, सीखने की क्षमता दोगुनी होती है।
→ संघ एक ऐसी जगह है जहाँ मन, व्यवहार और चेतना तेजी से उठती है।
– यानि संघ की शरण = वैज्ञानिक रूप से समर्थक वातावरण में विकास) तीनों मंत्रों का संयुत्त वैज्ञानिक सारः बुद्ध = Mind development धम्म = Right actions संघ = Positive Environment ⇒ एक वैज्ञानिक, स्थिर, शांत और प्रबुद्ध जीवन
Benefits of Chanting Mantras :
सार (Summary of Three Refuges)
बुद्ध = मन का विकास
धम्म = सही आचरण
संघ = सही संगति
इन तीनों का मिलन ही
बुद्धं शरणं गच्छामि का अर्थ को पूरा करता है —
यानी एक शांत, वैज्ञानिक, संतुलित और प्रबुद्ध जीवन का चुनाव।
जब मन बुद्ध के मार्ग को अपनाता है,
धम्म जीवन में उतरता है,
और संघ सही दिशा देता है—
तब व्यक्ति भीतर से बदल जाता है और जीवन सहज रूप से ऊँचा उठने लगता है।
ध्यान और जागरूकता के लिए गाइड : https://www.mayoclinic.org/tests-procedures/meditation/in-depth/meditation/art-20045858
निष्कर्ष (Conclusion)
त्रिशरण—बुद्ध, धम्म और संघ—कोई धार्मिक नियम नहीं, बल्कि एक Perfect Science of Living है।
जब हम बुद्धं शरणं गच्छामि कहते हैं तो बुद्धं शरणं गच्छामि का अर्थ सिर्फ प्रार्थना करना नहीं, बल्कि अपने भीतर जागरूकता, शांति और विकास को चुनना है।
यही है बुद्धं शरणं गच्छामि का अर्थ — स्वयं को बेहतर बनाने का संकल्प।
त्रिशरण—बुद्ध, धम्म, संघ—कोई धर्म का नियम नहीं,
बल्कि Perfect Science of Living है जो—
✔ मन को जागृत करता है
✔ जीवन में अनुशासन लाता है
✔ व्यक्ति को निखारता है
✔ तनाव घटाता है
✔ चेतना को ऊँचा उठाता
FAQs (Frequently Asked Questions)
Q1. बुद्धं शरणं गच्छामि का असली अर्थ क्या है?
Ans: मैं जागृति और ज्ञान की शरण लेता हूँ।
Q2. धम्मं शरणं गच्छामि में धम्म का क्या मतलब है?
Ans: सत्य, सही आचरण, सही समझ और सही जीवनशैली।
Q3. संघं शरणं गच्छामि किसे कहते हैं?
Ans: साधकों और सज्जनों के ऐसे समूह को जो सही मार्ग दिखाते हैं।
Q4. क्या ये तीनों बुद्ध के मंत्र हैं?
Ans: हाँ, इन्हें तीन शरण मंत्र कहा जाता है।
Q5. क्या त्रिशरण को विज्ञान भी समर्थन देता है?
Ans: हाँ, Psychology, Neuroscience और Meditation Science इसकी पुष्टि करते हैं।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो मेरे और लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए मेरे पुराने ब्लॉग भी ज़रूर पढ़ें।
मैं समय-समय पर ऐसे ही सरल, स्पष्ट और जीवन को समझने वाले लेख साझा करता रहता हूँ।
आपका साथ और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। 🙏
