दुःख क्यों आता है? मुक्ति के 6 उपाय
नमस्कार प्रिय मित्रों,
आज हम बात करेंगे जीवन के सबसे बड़े सवाल पर – दुःख आता क्यों है और उससे मुक्ति कैसे मिले ?
हर कोई दुःख से गुजरता है – कोई नौकरी खो देता है, कोई रिश्ता टुट जाता है, कोई बीमारी आ जाती है, कोई इच्छा पूरी नहीं होती। लेकिन क्या दुख से पूरी तरह मुक्ति संभव है? तो इसका उत्तर है- हाँ, बहुत हद तक संभव है और आज हम इसी रास्ते को सरल तरिके से समझने का प्रयास करेंगे ।
तो सबसे पहले यह समझ लें कि दुःख मुख्यतः दो तरह के होते हैं-
(i) शारीरिक दुःख – जैसे बीमारी, गरीबी, बुढ़ापा इत्यादि । और दूसरा है ,
(ii) मानसिक दुःख – जैसे चिंता, क्रोध, जलन, निराशा, तनाव, अपमान का भाव इत्यादि।
शारीरिक दुःख तो आता-जाता है, लेकिन असली दुख मानसिक होता है। और यही मानसिक दुःख हम खुद पैदा करते हैं। कैसे? तो इसका उत्तर है-अपनी अपेक्षाओं, आसक्ति और गलत समझ से।
भगवद्गीता में श्रीकृष्ण स्पष्ट कहते हैं –
“मात्रास्पर्शास्तु कौन्तेय शीतोष्णसुखदुःखदाः”
अर्थात् – सुख-दुःख इन्द्रियों के संपर्क से आते हैं और चले जाते हैं। वे स्थायी नहीं हैं।
फिर भी हम क्यों रोते हैं? क्योंकि हम सोचते हैं- “यह सुख हमेशा रहना चाहिए, यह दुख कभी नहीं आना चाहिए।”
तो चलिए दुःख से मुक्ति के कुछ उपाय जानते हैं –
पहला रास्ता -
सब कुछ अनित्य है, मतलब परमानेंट नहीं है-सदा रहने वाला नहीं है – बस इसी को समझ लेना है।
जैसे बादल आते और चले जाते हैं, वैसे ही सुख-दुःख भी आते-जाते हैं। मगर हम बादल को पकड़ने की कोशिष करेंगे तो थक जाएंगे। अगर दुख आया है तो जाएगा भी।
उदाहरण 1 - नौकरी का दुख:
मान लीजिए आपको नौकरी से निकाल दिया गया। दुख तो आएगी ही – “अब क्या होगा ? घर कैसे चलेगा ?” इस तरह के विचार आपके मन में आएंगे।
लिकिन अगर आप सोचें – “यह नौकरी भी तो अनित्य थी यानि सदा रहने वाली नहीं थी। मैंने मेहनत की, कंपनी ने फैसला किया। अब नया रास्ता खुलेगा। ऐसी सोच से दुख कम हो जाता है। आप रोने-धोने की बजाय नई नौकरी की तलाश में लग जाते हैं और अक्सर बेहतर मिलता है।
दूसरा रास्ता - अपेक्षा छोड़ें
अपेक्षा छोड़े और जो कुछ भी आप के साथ घटित हो रहा है, उसे स्वीकार करें। इसके लिए किसी को जिम्मेदार मत ठहराइये । मन में विश्वास बनाइये कि शायद ईश्वर मुझे इससे अच्छा मौका देने वाला है। हमलोग दुख का सबसे बड़ा कारण बनाते हैं – “ऐसा होना ही नहीं चाहिए था।”
रिश्ते का दुख -
तीसरा रास्ता है - कर्मयोग और समर्पण
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि।।2.47।।

Pingback: कर्म का वैज्ञानिक रहस्य: क्या भाग्य बदला जा सकता है?
Pingback: आध्यात्मिक जागृति के 15 संकेत — क्या आपकी आत्मा जाग रही है?
Pingback: कर्म का वैज्ञानिक विश्लेषण: 11 सिद्धांत